मौलाना जर्सिस अंसारी पर लखनऊ में FIR, भगवान श्रीकृष्ण को कहा था पांच वक्त का नमाजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले इटावा के मौलाना जर्सिस अंसारी के खिलाफ लखनऊ में ऐक्शन हुआ है। मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले इटावा के मौलाना जर्सिस अंसारी के खिलाफ बुधवार को हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतरे। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। मौलाना जर्सिस अंसारी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि जल्द मौलाना की गिरफ्तारी की जाएगी।

दोपहर करीब 12:30 बजे अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, सुमित कश्यप, मनू समेत अन्य पदाधिकारी मौलाना की फोटो कुचलते हुए हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। शिशिर चतुर्वेदी ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। शिशिर के मुताबिक, मौलाना जर्सिस अंसारी मूल रूप से इटावा का रहने वाला है। विगत दिनों झारखंड में एक कार्यक्रम के दौरान के दौरान मौलाना ने भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान और पांच वक्त का नमाजी बताते हुए टिप्पणी की थी।

मौलाना ने श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक की गलत व्याख्या की

मौलाना जर्जिस अंसारी ने अपने भाषण के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का हवाला दिया। हालांकि श्लोक का मौलाना ने गलत व्याख्या की है। दरअसल, भगवद्गीता के जिस श्लोक का जिस संदर्भ में अर्थ समझाया वह गलत है। बताया जा रहा है कि मौलाना का यह बयान पुराना है, जो श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच फिर से मौलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मौलाना ने ऐसी टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की

आरोप है कि मौलाना जर्सिस अंसारी ने सनातन का अपमान करने के उद्देश्य से साजिश के तहत किया है। यह बेहद निंदनीय है। प्रभु राम-कृष्ण के इस देश में 100 करोड़ से ज्यादा सनातनियों का यह घोर अपमान है। इससे हिंदू आक्रोशित हैं। मौलाना जर्सिस अंसारी ने ऐसी टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज होकर गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मौलाना की फोटो लगे कागज को जूतों से कुचला। इंस्पेक्टर ने हिंदू संगठन के लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।

जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी: एसीपी

हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मौलाना जर्सिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण पर गलत टिप्पणी की थी। यह आरोप लगाते हुए तहरीर मिली। वायरल वीडियो का परीक्षण किया गया। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए। मौलाना जर्सिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमौलाना जर्सिस अंसारी पर लखनऊ में FIR, श्रीकृष्ण को कहा था पांच वक्त का नमाजी