'घूसखोर पंडत' वेब सीरीज पर लखनऊ में FIR; सीएम योगी के आदेश पर ऐक्शन, जानें क्यों हो रहा विवाद

Feb 06, 2026 12:58 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर यूपी में विवाद बढ़ गया। ब्राह्मण समाज को गलत दिखाने के आरोप में लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई। संतों ने फिल्म पर बैन की मांग की। विवाद के बाद डायरेक्टर नीरज पांडेय ने प्रमोशनल मटेरियल हटाने का फैसला किया।

'घूसखोर पंडत' वेब सीरीज पर लखनऊ में FIR; सीएम योगी के आदेश पर ऐक्शन, जानें क्यों हो रहा विवाद

ओटीटी प्लेटफार्म नेट फिलिक्स पर प्रसारित की जा रही 'घूसखोर पंडत' वेव सीरीज के मामले में एक विशेष जाति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। सीएम के निर्देश पर हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के वादी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह खुद हैं।

उनके मुताबिक सोशल मीडिया ओटीटी प्लेटफार्म नेट फिलिक्स पर फिल्म/बेबसीरीज जिसका नाम घूसखोर पंडत प्रसारित की जा रही है। इस फिल्म से एक विशेष समुदाय/जाति ब्राह्मण को चिंह्नित कर अपमानित किया जा रहा है। इससे विशेष जाति ब्राह्मण में काफी आक्रोश है। कई सामाजिक संगठन एवं संस्थाओं ने फिल्म को लेकर अपना उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

ब्राह्मणों में फिल्म के नाम को लेकर खासा आक्रोश है। वेब सीरीज के नाम से समाज में सौर्हार्द बिगाडने, एवं शांति बिगाडने एवं समुदायो के बीच वैमनस्यता हो सकती है। संगठनों के दावा है कि वेब सीरीज को प्रसारित करने का उद्देश्य लोगों में वैमनस्यता फैलाना है। माहौल खराब हो सकता है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस संबंध में वेब सीरीज के डायरेक्टर प्रोड्यूसर व उनकी टीम को नोटिस दी जाएगी।

आपको बता दें फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय और रीतेश शाह ने किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा और श्रद्धा दास प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी चर्चा मिल रही है।

टीजर में मनोज बाजपेयी सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें दिल्ली में ‘पंडत’ के नाम से जाना जाता है। फिल्म में उनका किरदार एक बदनाम पुलिस अधिकारी का है, जिसकी छवि विवादों से घिरी रहती है। निर्देशक नीरज पांडेय इससे पहले ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘बेबी’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |