Hindi NewsUP Newsfinal voter list for UP Panchayat elections will now be released on 28 March
यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम मदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट, कब जारी होगी लिस्ट?

यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम मदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट, कब जारी होगी लिस्ट?

संक्षेप:

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट है। मंगलवार को जारी होने वाली लिस्ट की तारीख को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दूसरी बार फिर बढ़ा दिया गया हे।

Jan 06, 2026 11:41 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट है। मंगलवार को जारी होने वाली लिस्ट की तारीख को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दूसरी बार फिर बढ़ा दिया गया हे। अब यह लिस्ट 28 मार्च को जारी होगी। पहले यह अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी को जारी की जानी थी मगर कार्य पूर्ण न होने के कारण समय बढ़ाया गया था। राज्य निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह की ओर से सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित मतदाता सूची तैयार करने, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालनय में जमा करने व संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व निस्तारण की कार्यवाही बुधवार से लेकर 20 फरवरी तक पूरा करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं 21 फरवरी कंप्यूटरीकृत मतदाता सूची तैयार कर मतदान केंद्र तय करने की प्रक्रिया 21 मार्च से 16 मार्च तक चलेगी। मतदेय स्थलों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक और स्टेट वोटर नंबर के आवंटन आदि का कार्य 17 मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा। 28 मार्च को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पंचायती राज विभाग की ओर से ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठित नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द गठित होगा। 26 मई से पहले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ये भी पढ़ें:यूपी SIR में कटे करीब 3 करोड़ नाम, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बड़ी छंटनी

शाहजहांपुर में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को होगी प्रकाशित

पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची तैयार कर उप जिलाधिकारियों के यहां जमा कराने की प्रक्रिया 7 जनवरी से 20 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद दावे-आपत्तियों के निस्तारण उपरांत मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण और मूल सूची में मतदान केंद्रों के निर्धारण की कार्रवाई 21 फरवरी से 16 मार्च तक की जाएगी।

आयोग के निर्देशानुसार 17 मार्च से 27 मार्च तक मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो कॉपी कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद 28 मार्च को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जनसामान्य के लिए प्रकाशित की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जा सकें।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |