नए साल पर यूपी पुलिस ने 140 बच्चों को दिया तोहफा, सिनेमा हॉल बुक कर दिखाई फिल्म-21

Jan 01, 2026 10:00 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

एक जनवरी को राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय के 140 बच्चों को हजरतगंज पुलिस ने भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म 21 नावेल्टी सिनेमा हाल में दिखाई।

नए साल पर यूपी पुलिस ने 140 बच्चों को दिया तोहफा, सिनेमा हॉल बुक कर दिखाई फिल्म-21

नव वर्ष 2026 का पहला दिन लखनऊ में बच्चों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। ये तोहफा किसी और न नहीं बल्कि यूपी पुलिस ने दिया था। एक जनवरी को राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय के 140 बच्चों को हजरतगंज पुलिस ने भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म 21 नावेल्टी सिनेमा हाल में दिखाई। फिल्म देखकर छात्र सचिन, संतोष और कोमल समेत अन्य बच्चों ने एक स्वर में पुलिस अफसरों से कहा उम्र 21, जय हिंद सर, मुलाकात अब लाहौर जीतने के बाद होगी...

बच्चों के मुख से एक साथ निकले यह स्वर हाल में मौजूद डीसीपी मध्य विक्रांत वीर, एडीसीपी जितेंद्र दुबे, एसीपी विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बच्चों को सल्यूट किया। इसके बाद पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चे सिनेमा हाल से फिल्म देखकर निकले बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। कोई सारे जहां कदमताल कर रहा था तो कोई मुंह से फायरिंग और टैंक चलाने का एक्शन कर रहा था। इसमें तमाम ऐसे बच्चे थे जिन्होंने पहली बार सिनेमाहाल में फिल्म देखी थी। उन्होंने पुलिस कर्मियों का अभार व्यक्त किया। फिल्म दिखाने के बाद बच्चों को एसीपी और इंस्पेक्टर सुरक्षित तरीके से थाने लेकर पहुंचे। वहां उन्हें चाकलेट और नाश्ते के पैकेट दिए गए। इसके बाद बच्चों को वापस राजभवन पहुंचाया गया। नए साल के उपलक्ष्य में बच्चों को पुलिस की ओर से देशभक्ति की यह फिल्म गुरुवार को सिनेमा हाल में दिखाई गई।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |