Hindi NewsUP NewsFight and firing at Ayodhya Hanumangarhi campus, FIR filed against 5 saints
अयोध्या हनुमानगढ़ी परिसर में मारपीट और फायरिंग, 5 संतों के खिलाफ FIR दर्ज

अयोध्या हनुमानगढ़ी परिसर में मारपीट और फायरिंग, 5 संतों के खिलाफ FIR दर्ज

संक्षेप: यूपी में अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में मारपीट और फायरिंग की खबर आई। महंत हेमंत दास ने आरोप लगाते हुए मामा दास समेत पांच संतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Thu, 16 Oct 2025 12:40 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के अयोध्या में हनुमानगढ़ी परिसर में मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। महंत हेमंत दास ने मामा दास समेत पांच संत पर केस दर्ज काराया है। मामला 13 अक्टूबर की रात का है। हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सड़क से वाहन हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट हुई। प्रकरण में मारपीट,बलवा और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया गया कि अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास के शिष्य और श्रृंगी ऋषि आश्रम स्थित राम जानकी मंदिर के महंत हेमंत दास की गाड़ी हनुमानगढ़ी के पास इमली बाग क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान हनुमानगढ़ी के ही संत मामा दास अपनी फॉर्च्यूनर कार लेकर गुजर रहे थे। मामा दास ने स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव को अपनी गाड़ी हटाने के लिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और फिर मामा दास तथा उनके शिष्यों ने हेमंत दास के स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव की पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें:मोबाइल पर गेम खेल रहा था 13 साल का बच्चा, अचानक अचेत हुआ चली गई जान

पुलिस को दी गई शिकायत में स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव का आरोप है कि मामा दास और उनके चार-पांच शिष्यों ने उस पर हमला बोल दिया। मारा पीटा और गाली गलौज की तथा मामा दास ने अपनी पिस्तौल से जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि उसको गोली नहीं लगी और जान बच गई।

राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि रास्ते में खड़े वाहन को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है ।पीड़ित का मेडिकल परीक्षा कराया गया है और मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययनकियाजारहाहै

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |