Hindi NewsUP Newsfemale employee stole jewellery worth rs 3 crore from a jeweller s firm in four years revealing the scam
नामी ज्वैलरी फर्म से पति-पत्नी ने चार साल में चुरा लिए तीन करोड़ के गहने, ऐसे खुला खेल

नामी ज्वैलरी फर्म से पति-पत्नी ने चार साल में चुरा लिए तीन करोड़ के गहने, ऐसे खुला खेल

संक्षेप:

यह घटना लखनऊ की नामी ज्वैलरी फर्म में हुई। यहां दिवाली और धनतेरस पर सेल के लिए फर्म में ज्वैलरी मंगवाई गई थी। धनतेरस के एक दिन पहले स्टॉक मिलान कराया गया। उसमें ढाई किलो सोने, हीरे और अन्य धातु के करीब 3 करोड़ के जेवर कम मिले। स्टॉक मिलान और सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर इसका खुलासा हुआ। 

Mon, 3 Nov 2025 11:55 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नामी ज्वैलरी फर्म में काम करने वाले दंपती ने गजब कांड कर डाला है। इस फर्म से ढाई किलो सोने-हीरे और अन्य जेवर समेत करीब तीन करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की जानकारी फर्म के प्रबंधक को धनतेरस पर स्टाक मिलान और सीसी फुटेज से हुई। उनका कहना है कि यह चोरी चार साल में धीरे-धीरे की गई है। इसे फर्म में ही काम करने वाले पति-पत्नी ने कुछ कर्मचारियों की मदद से अंजाम दिया है। प्रबंधक धीरज कुमार ढल ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक फर्म के प्रबंधक धीरज कुमार ढल विवेकखंड में रहते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि दिवाली और धनतेरस पर सेल के लिए ज्वैलरी मंगवाई गई थी। धनतेरस के एक दिन पूर्व स्टॉक मिलान कराया गया। उसमें ढाई किलो सोने, हीरे और अन्य धातु के करीब तीन करोड़ के जेवर कम मिले। सीसी फुटेज चेक किया गया। पता चला कि महिला कर्मचारी और उसके पति ने कुछ कर्मियों की मदद से 15-16 अक्तूबर को भी चोरी की है।

ये भी पढ़ें:बिजली कनेक्शन की नई दरों के साथ घट सकते हैं प्रीपेड मीटर के दाम, जानें डिटेल

दंपती, कर्मचारी सारा माल लेकर चले गए। दोनों से पूछताछ की गई पहले तो टाल मटोल किया। साक्ष्य दिखाने पर चोरी की बात स्वीकार की। दोनों ने अगले दिन चोरी किए हुए जेवर वापस करने को कहा। इसके बाद आना बंद कर दिया। एक हफ्ते तक टाल मटोल करते रहे। दोनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो नहीं हो सका। थाने में तहरीर दी।

पर्स में रखे थे 125 ग्राम सोने के गहने

चोरी हुए पर्स में 125 ग्राम वजनी सोने के आभूषण थे, जिनकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। इन आभूषणों में एक मंगलसूत्र, एक रानीहार, एक कड़ा, एक अंगूठी, दो कान के कुंडल, एक चेन, और दो कान की चेन शामिल थे। पीड़ित वैज्ञानिक ने चारबाग जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। चारबाग रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:UP के इस शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें 3 महीने के लिए होंगी बंद, नोटिफिकेशन जारी

चार साल में थोड़े-थोड़े जेवर चोरी की बात स्वीकारी

फर्म के प्रबंधक धीरज कुमार ढल ने पुलिस को बताया कि दंपती उनकी फर्म में करीब चार साल से काम कर रहे हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि इतने दिन में वह थोड़े-थोड़े कर जेवर अपने कपड़ों में भरकर घर ले गए। जानकारी होने पर चोरी गए जेवर करीब तीन करोड़ रुपये कीमत के हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |