Hindi NewsUP NewsFather was rape brutalizing his own daughters, son and nephew killed them together
अपनी ही बेटियों के साथ पिता कर रहा था दरिंदगी, बेटे और भतीजे ने मिलकर उतारा मौत के घाट

अपनी ही बेटियों के साथ पिता कर रहा था दरिंदगी, बेटे और भतीजे ने मिलकर उतारा मौत के घाट

संक्षेप:

राजस्थान से आकर मथुरा में रहने वाले एक व्यक्ति की उसके ही बेटे और भतीजे ने मिलकर हत्या कर दी है। घटना का कारण बेहद चौंकाने वाला है। मारा गया व्यक्ति अपनी ही बेटियों से रेप करता था। इससे तंग आकर दोनों भाइयों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया है।

Sun, 26 Oct 2025 04:06 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। नशेड़ी पिता अपनी ही बेटियों के साथ दरिंदगी कर रहा था। कई महीनों से बेटियों का रेप करता था। इससे तंग आकर रविवार की दोपहर बेटे और भतीजे ने उसकी हत्या कर दी। वारदात नगला इस्लामपुर रोड पर हुई। मारा गया पिता राजस्थान के डीग का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना ने न केवल परिवार की दुखद स्थिति को उजागर किया, बल्कि समाज में नशे और पारिवारिक हिंसा के गंभीर परिणामों पर भी सवाल उठाए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजस्थान के बदनगढ़ डीह का रहने वाला रामलाल (55) नगला इस्लामपुर रोड पर अपने परिवार के साथ रहाता था। पुलिस और परिजनों के अनुसार रामलाल नशे का आदी था और बीते छह माह से अपनी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसी वहशी वारदात को अंजाम दे रहा था। उसकी ये हरकतें परिवार के लिए असहनीय हो चुकी थीं। परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि रामलाल ने पिछले वर्ष बीमा राशि हासिल करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से घर में तनाव का माहौल बना हुआ था, और परिवार के सदस्य डर और अवसाद में जी रहे थे।

ये भी पढ़ें:पैमाइश का खेल; गलत को सही करने के लिए मांगा डेढ़ लाख, ऑडियो वायरल होते सस्पेंड

रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रामलाल ने एक बार फिर अपनी बेटियों के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इस बार उसके बेटे मोहित और भतीजे अमित ने उसे रोकने की कोशिश की। रोकने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में आकर मोहित और अमित ने मिलकर रामलाल पर धारदार हथियार और कट्टे से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

सूचना मिलते ही गोपालबाग चौकी पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों आरोपियों मोहित और अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा सके।