बाप करता था रेकी, बेटा उड़ाता था जेवर; जमीन खोदने पर निकले 65 लाख के गहने

लाइव हिन्दुस्तान
share

गोरखपुर में बाप-बेटे ने मिलकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया। छह महीने के भीतर हुई चोरी की छह घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बाप रेकी करता था तो बेटा चोरी को अंजाम देता था। फिर दोनों घर में जमीन के नीचे गहने दबा देते थे।

Father used to do recce and son steal jewellery
बाप करता था रेकी, बेटा उड़ाता था जेवर

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाप-बेटे ने मिलकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया। छह महीने के भीतर हुई चोरी की छह घटनाओं का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने चोरी के आरोप में बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब 65 लाख रुपये के जेवर और 95 हजार नगद मिले है। पुलिस के मुताबिक,दोनों आरोपी पादरी बाजार क्षेत्र के हैं। बंद रेलवे क्वार्टरों की रेकी करने के बाद वे घरों में घुसकर जेवर और नकदी चोरी करते थे।

ये मामला शाहपुर क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी का है। एसपी क्राइम अयोध्या सिंह और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रेलवे कॉलोनी में पिछले छह महीनों के दौरान अलग-अलग तारीखों में छह घरों में चोरी हुई थी। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर शाहपुर थानेदार अंजय सिंह व उनकी टीम घटनाओं की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान रत्नेश अग्रहरी और उसके पिता रविन्द्र प्रसाद अग्रहरी निवासी मोहनापुर पासी टोला, पादरी बाजार के रूप में हुई है।

बाप रेकी तो बेटा करता था चोरी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रविंद्र प्रसाद पलंबर का काम करता था और रेलवे कॉलोनी के घरों में उसका आना-जाना था। उसने कॉलोनी के बंद पड़े क्वार्टरों की रेकी कर चोरी की योजना बनाई। इसके बाद बेटे रत्नेश के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देने लगा। चोरी का सामान वे अपने घर में छिपाकर रखते थे।

जमीन में दबा दिए थे जेवर

एसओ अंजय सिंह ने बताया कि चोरी के बाद आरोपित गहने घर लेकर जाते थे। वहां एक डिब्बे में भरकर जमीन के नीचे दबा दिए थे। गहनों को बेचने की साजिश थी लेकिन इसके पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा है। पैदल आकर रेकी के बाद साइकिल से चोरी करने के लिए आते थे।

यह सामान बरामद

सोने के नौ अंगूठियां, दो हार, 12 झुमके, पांच मंगलसूत्र, चार चेन, मांग टीका, चार लॉकेट, तीन नथिया, कड़ा और माला समेत अन्य जेवर शामिल हैं। वहीं, चांदी के आभूषणों में 20 पायल, कमरधनी, चेन, ब्रेसलेट, 14 बिछिया, 14 सिक्के और दो अंगूठियां बरामद हुई हैं। पुलिस बरामद सामान का मिलान दर्ज मुकदमों से कर रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबाप करता था रेकी, बेटा उड़ाता था जेवर; जमीन खोदने पर निकले 65 लाख के गहने