बेटी से अश्लीलता पर पिस्टल तानने वाला पिता नहीं होगा गिरफ्तार, हाई कोर्ट ने दी राहत

प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

पीड़िता की मां ने बताया कि घर के ठीक सामने रहने वाले किशोर ने आठ साल की बेटी से फरवरी 2023 को पहली बार अश्लील हरकत की थी। वह बेटी को लेकर पार्क में गई थीं। बच्ची झूला झूल रही थी तो किशोर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंदे इशारे किए। बेटी ने बताया तो ध्यान न देने की बात कही।

father pointed a pistol at accused father for obscene act with his daughter will not be arrested hc gave relief
बेटी से अश्लीलता पर पिस्टल तानने वाला पिता नहीं होगा गिरफ्तार, हाई कोर्ट से राहत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ साल की बेटी से अश्लीलता के मामले में आरोपी किशोर के वकील पिता को नकली पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले पिता को हाई कोर्ट ने राहत दे दी है। हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस से जवाब मांगा है। मासूम बेटी से छेड़छाड़ के बाद पिता आपा खो बैठा था। पुलिस ने भी पिस्टल को खिलौना मानकर जांच के लिए एफएसएल भेजा था। हालांकि उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इस मामले में हद तो तब हो गई थी, जब पीड़िता का पिता ही पुलिस से बचते फिर रहा था।

कानपुर के बर्रा की रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि घर के ठीक सामने रहने वाले किशोर ने आठ साल की बेटी से फरवरी 2023 को पहली बार अश्लील हरकत की थी। उस दिन वह बेटी को लेकर पार्क में गई थीं। बच्ची झूला झूल रही थी तो किशोर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंदे इशारे किए। बेटी ने बताया तो उन्होंने ध्यान न देने की बात कही। इसके बाद उसकी हिम्मत बढ़ती चली गई। इससे परेशान होकर साक्ष्य जुटाने के लिए मार्च 2026 को घर पर कैमरे लगवाए। बावजूद इसके किशोर की हरकतें कम नहीं हुईं। पुलिस से शिकायत की तो पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय लोगों को बीच में लाकर किशोर के वकील पिता ने कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। उसी दौरान बेटी के छेड़छाड़ से परेशान पिता आपा खो बैठा और खिलौना पिस्टल दिखाकर धमकाया। वीड़ियो वायरल हुआ तो बर्रा पुलिस हरकत में आ गई और केस दर्ज कर लिया।

उसी दिन पीड़िता का केस भी दर्ज किया। पीड़िता की मां ने बताया कि पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली थी। उसे खिलौना बताते हुए एफआर लगाने की बात कही लेकिन फिर कहा एफएसएल में जांच के लिए भेजा है। अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने किशोर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की बल्कि पीड़िता के पिता को ही गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। पीड़िता की मां को बार-बार थाने बुलाया जा रहा था। न तो चार्जशीट लगाई और न एफआर। इसलिए पिस्टल नकली होते हुए भी उन्हें करीब दो महीने तक घर से बाहर रहना पड़ा।

पॉक्सो केस में बंद कठघरे में रहते आरोपी, यह तो सामने है

पीड़ित बालिका की मां ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद परिवार ने किशोर को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर उसे घर ले आए हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पॉक्सो में केस दर्ज होने के बाद बालिका को सुरक्षा दिए जाने का नियम है। उसे सुरक्षा तो दी नहीं गई बल्कि आरोपी ठीक घर के सामने रह रहा है। नियम है कि पॉक्सो कोर्ट में भी सुनवाई के दौरान यदि पीड़िता कोर्ट में है तो आरोपी सामने नहीं आएगा। इसके लिए पॉक्सो कोर्ट में विशेष तरह के बंद कठघरे बने हुए हैं। यहां आरोपी और उसका परिवार पीड़िता के घर के ठीक सामने रह रहा है।

किशोर के खिलाफ लगाई चार्जशीट

बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर के खिलाफ दर्ज मामले में चार्जशीट लगा दी गई है। चार्जशीट में अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो, पीड़ित बालिका के बयानों को आधार बनाया गया है। जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबेटी से अश्लीलता पर पिस्टल तानने वाला पिता नहीं होगा गिरफ्तार, हाई कोर्ट से राहत