एक साल के बेटे की खुद से नहीं मिलती थी शक्ल, पिता ने गला घोंटकर तालाब में फेंका शव
बरेली में व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण अपने एक साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक तालाब में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई।

यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 30 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण कथित रूप से अपने एक साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक तालाब में फेंक दिया। उसे शक था कि उसका बेटा किसी और का है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई।
ये घटना भूता थाना क्षेत्र के अथाना गांव का है। सोमपाल को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। उसे लगता था कि उसका छोटा बेटा वरुण उसकी संतान नहीं है, क्योंकि बच्चे की शक्ल उससे नहीं मिलती थी। प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी रामबेटी से झगड़ा करता था तथा कथित तौर पर घरेलू हिंसा करता था। इसी के कारण रामबेटी पिछले दो महीनों से बिसलपुर थाना अंतर्गत बोनी गांव में अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को सोमपाल अपने ससुराल गया तथा अपने पांच साल के बड़े बेटे अरुण और एक साल के वरुण को लेकर जबरदस्ती अपने साथ अथाना गांव ले आया।
अधिकारियों के मुताबिक बाद में उसी रात उसने वरुण की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे लगता था कि सिर्फ उसका बड़ा बेटा ही उसकी संतान है। जबकी दूसरा किसी और का बच्चा है।
बेवफाई का लगाता था आरोप
पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ कि आरोपी को अपने कृत्य का कोई पछतावा नहीं है। रामबेटी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसे पीटता था और बार-बार उस पर बेवफाई का आरोप लगाता था। उसने कहा कि उसके व्यवहार से परेशान होकर वह अपने मायके में रह रही थी। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस अफसरों का कहना है कि भूता थाना क्षेत्र के युवक के इस हरकत से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीड़िता ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें

