शराब पीकर घर पहुंचे पिता ने मचाया उत्पात, नशे में बेटी के सिर में गोली मारकर की हत्या

पीलीभीत
share

पीलीभीत में शराब पीकर घर पहुंचे एक पिता ने जमकर उत्पात मचाया। पिता की अपनी बेटी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान आपा खो चुके पिता ने नशे में बेटी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया।

daughter murder
पीलीभीत में पिता ने बेटी को मार डाला

Pilibhit Murder: यूपी के पीलीभीत जिले के ग्राम रम्पुरा नौगवां में शुक्रवार शाम एक पिता ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा नौगवां निवासी 20 वर्षीय अंशिका गंगवार पुत्री अजय पाल गंगवार घर पर मौजूद थी। इसी दौरान अंशिका के पिता अजय पाल गंगवार शराब के नशे में घर पहुंचे। किसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान अजय पाल गंगवार ने अंशिका के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर संजीव कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी ने तमंचे से गोली मारकर पुत्री की हत्या की है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रक्षाबंधन से पहले परिवार की खुशियों पर लगा ग्रहण

बीसलपुर की शाम को छोटे भाई अनिकेत को पढ़ा रही अंशिका अब इस दुनिया में नहीं रही। पल भर में जरा सी कहासुनी के बाद नशे में पिता के सिर पर इस कदर खून सवार हुआ कि उसने अपनी बेटी के खून से अपने हाथ रंग लिए। बड़ी बेटी की मौत के बाद पूरे परिवार में रक्षाबंधन के त्योहार से पूर्व खुशियों का ग्रहण सा लग गया है। पुलिस पिता को तलाश रही है जबकि परिवार अब शनिवार को बेटी का अंतिम संस्कार करेगा। दरअसल शुक्रवार की शाम को अचानक हुए घटनाक्रम के बाद बीसलपुर के गांव रम्पुरा नौगवां में सन्नाटा पसर गया। वजह थी कि घटनाक्रम के बाद कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। अंशिका की मां श्वेता अपने परिवार के साथ बेसुध हो गई। पुलिस के मुताबिक अंशिका के अलावा परिवार में एक बहन अनामिका, भाई अनुज और अनिकेत हैं। बेटी की हत्या करने के बाद पिता घर से फरार हो गया।

पूर्व में दर्ज है अजय पाल पर मुकदमे

आपराधिक किस्म के पिता अजय पाल पर पूर्व में तीन हत्या समेत अन्य कुछ अन्य मुकदमे दर्ज हैं। इसी वजह से गांव में लोग उसके बारे में कुछ भी बोलने से गुरेज कर रहे हैं। पुलिस हालांकि उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है और पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक बेटी पर गोली चलाने के बाद उसकी मां दौडी तो आरोपी अजय पाल पत्नी भी दौड़ पड़ा। पर पत्नी ने छत पर चढ़ गई। इसके बाद अजय पाल फरार हो गया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsशराब पीकर घर पहुंचे पिता का उत्पात, नशे में बेटी के सिर में गोली मारकर की हत्या