बिजनौर में दरिंदगी; युवती को खेत में खींचकर पिता-पुत्र ने की अश्लीलता, फिर जबरन पिलाया जहर, मौत

बिजनौर में दरिंदगी; युवती को खेत में खींचकर पिता-पुत्र ने की अश्लीलता, फिर जबरन पिलाया जहर, मौत

संक्षेप:

बिजनौर के एक गांव में हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। खेत में युवती से अश्लील हरकत करने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Oct 15, 2025 06:26 pm ISTDinesh Rathour हल्दौर(बिजनौर)
share

यूपी के बिजनौर के एक गांव में हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। खेत में युवती से अश्लील हरकत करने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना हल्दौर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक युवती घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विशाल, उसके पिता हेमेंद्र ने युवती को रोक लिया और जबरन पास के गन्ने के खेत में खींच लिया। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने विशाल और उसके पिता हेमेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती का पोस्टमार्टम मेरठ मेडिकल कॉलेज में ही कराया जा रहा है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी विशाल और उसके पिता हेमेंद्र के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब युवती की मौत के बाद रिपोर्ट में हत्या की धारा जोड़कर आवश्यक संशोधन किया जा रहा है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |