Hindi NewsUP NewsFather and aunt poisoned and killed mother child narrates the incident while crying
पापा और बुआ ने मम्मा को मार डाला, उसे जहर दे दिया; मासूम ने रोते-रोते सुनाई दिल दहला देने वाली वारदात

पापा और बुआ ने मम्मा को मार डाला, उसे जहर दे दिया; मासूम ने रोते-रोते सुनाई दिल दहला देने वाली वारदात

संक्षेप:

पापा और बुआ ने मम्मा को मार डाला। मां को जहर दे दिय। चार साल के मासूम की तोतली जुबान से निकली ये बातें सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। दरअसल, झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। 

Dec 13, 2025 04:11 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, झांसी
share Share
Follow Us on

पापा और बुआ ने मम्मा को मार डाला..उनको जहर दे दिया, मर गई मेरी मम्मा...तोतली भाषा में यह बातें चार साल के मासूम ने कहीं तो कलेजा कांप उठा। दरअसल, पति से झगड़ने के बाद एक महिला ने गुरुवार को जहर खाकर जान दे दी थी। शुक्रवार को मायके पक्ष के लोग पहुंचे और दहेज की खातिर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला पुलिस तो पहुंचा तो इसकी जांच-पड़ताल शुरू हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली 26 वर्षीय मोनिका उर्फ रोली दुबे की शादी 26 फरवरी 2020 को झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया कुआं के रहने वाले शिवम द्विवेदी के साथ हुई थी। इनका चार साल का एक बेटा भी है। बीते दिनों रोली ने शिवम से घर के खर्च और बेटे की स्कूल फीस के लिए रुपये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों में बुधवार को खूब झगड़ा हुआ था। आहत रोली ने गुरुवार को जहर खा लिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

अंतिम संस्कार के समय प्रतापगढ़ से आए मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पति और ननद पर मारपीट कर जहर खिलाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रोक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाभी कोमल पांडेय ने बताया कि उन्हें रोली ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने जानकारी दी थी। पति और ननद उसे पीटती भी थी।

ये भी पढ़ें:दूल्हे ने फेरों से पहले रख दी 20 लाख और कार की डिमांड, दुल्हन ने पहुंचाया हवालात

4 साल के मासूम ने बताई घटना

रोली के चार साल के बेटे ने पिता और बुआ की करतूत बताई। उसने बताया कि पापा और बुआ ने मिलकर मम्मा को मारा है। उनको जहर भी दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पापा रोज-रोज मम्मा को पीटते थे। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मायकेवालों और बेटे के आरोप की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |