पिता विदेश में, कमरे में प्रेमी के साथ थी मां ; अचानक पहुंचे 12 साल के बच्चे की हत्या
राजबीर यादव अपनी मां रीना देवी के साथ अपने मामा के घर रहता था। उसके पिता रोजी रोजगार के सिलसिले में विदेश में हैं। बीते 27 मार्च को राजवीर की मां रीना ने उसे पैंट खरीदने के लिए पैकौली चौराहे पर भेजा था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। गला दबाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर थाना क्षेत्र के कोतवाली हाटा क्षेत्र के पैकौली चौराहे से दो दिन पहले गायब हुए गोपालपुर बिरैचा निवासी 12 साल के बच्चे राजवीर यादव की हत्या की गई थी। रविवार की रात उसका शव देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में मिला था। अब पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया है कि बच्चे की मां के प्रेमी ने ही उसकी बेरहमी से गला दबाकर हत्या की थी। बच्चे ने मां को प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बच्चे के पिता आजीविका के लिए विदेश में रहते हैं। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजबीर यादव (उम्र 12 वर्ष) निवासी ग्राम कुसुम्हा टोला, कतरवन थाना रामकोला अपनी मां रीना देवी के साथ गोपालपुर बिरैचा में अपने मामा के घर रहता था। उसके पिता रोजी रोजगार के सिलसिले में विदेश में हैं। बीते 27 मार्च को राजवीर की मां रीना ने उसे पैंट खरीदने के लिए पैकौली चौराहे पर भेजा था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसके मामा ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि बच्चे की तलाश के दौरान संदेह के आधार पर गोपालपुर बिरैचा निवासी डब्लू गोंड पुत्र रामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को इधर उधर घुमाने की काफी कोशिश की मगर अपने ही कुछ जवाबों में उलझ किया। कड़ाई बरती गई तो वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को राजवीर का शव बरामद कर लिया।
डब्लू गोड़ ने पुलिस की पूछताछ में अपराध कबूल करते हुए बताया कि मृतक राजवीर की माता रीना यादव से उसका प्रेम प्रसंग चल आ रहा है। 26 मार्च को जब वह रीना के साथ उसके घर में मौजूद था तभी राजवीर अचानक आ गया। दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख लिया। कोतवाल ने बताया कि इसके बाद डब्लू गोंड ने राजवीर को मानने के लिए तरह तरह के प्रलोभन दिए परन्तु वह नहीं मान रहा था। बार बार कह रहा था कि अपने मामा से बता दूंगा। इससे डब्लू डर गया। इसके बाद उसने हत्या की योजना बनायी।
राजवीर को कपड़े खरीदने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रधिया देवरिया नहर मार्ग पर एक जगह एकांत दिखायी दिया तो बाइक खड़ी करके उसे झाड़ियों में ले गया। गमछे से राजवीर के गले को कसकर हत्या कर दी। फिर शव को झाड़ियों में छुपा दिया। कुछ लोगों ने जब बताया कि गायब होने से पहले वह डब्लू गोंड के साथ उसकी बाइक पर दिखा था। इसी के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ कर उससे पूछताछ शुरू की थी।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

