खंभे में उतरे करंट से युवक झुलसा,रेफर
खागा के संवत गांव में एक युवक बिजली के खंभे के स्टेवायर में करंट उतरने से गंभीर रूप से झुलस गया। सुनील कुमार रैदास को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा।

खागा। कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव में बिजली के खंभे के स्टेवायर में करंट उतर आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए हथगाम सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। संवत गांव निवासी सुनील कुमार रैदास घर के पास लगे बिजली के खंभे के निकट खड़ा था। इसी दौरान उसने खंभे के स्टेवायर को छू लिया जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि स्टेवायर में करंट उतरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं लेकिन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


