Fatehpur News: प्रधान जी पानी निकलवाइये या नाव चलवाइये

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक के बड़ागांव में बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक घुटनों तक पानी में खड़ा है और प्रधान से जलनिकासी की व्यवस्था की मांग कर रहा है। उसने कहा है कि नालियां चोक हैं और सफाईकर्मी गांव से गायब रहते हैं।

Fatehpur News: प्रधान जी पानी निकलवाइये या नाव चलवाइये

Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। बहुआ ब्लॉक के बड़ागांव में बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक घुटनों तक भरे पानी के बीच खड़ा नजर आ रहा है। युवक ने वीडियो बनाकर गांव की जलनिकासी व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, प्रधान जी पानी निकलवाइये या नाव चलवाइये। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जलभराव की स्थिति

वीडियो में दिख रहा है कि गांव के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर युवक खड़ा हुआ है। सड़क पूरी लबालब पानी से भरी है। स्वास्थ्य केंद्र के अंदर तालाब बना हुआ है। युवक वीडियो में अपना नाम संदीप यादव बताता है। युवक कहता है कि आप देख सकते हैं कि हमारे गांव में किस तरह से पानी भरा हुआ है। वह कहता है कि प्रधान जी या तो इस पानी की निकालने की व्यवस्था कराइये या तो फिर चार-पांच नाव चलवा दीजिये। युवक ने वीडियो रिकॉर्ड कर रील के माध्यम से अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने भी गांव की अव्यवस्थाओं पर मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि गांव की नालियां चोक हैं। सफाईकर्मी डीपीआरओ ऑफिस में तैनात बाबुओं और पंचायत सचिव से सेटिंग करके गांव से गायब रहता है।

आवश्यक कार्रवाई

बारिश की वजह से जलभराव है। वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।

रत्नाकर त्रिपाठी, बीडीओ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वीडियो में युवक का नाम क्या है?
वीडियो में युवक अपना नाम संदीप यादव बताता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: प्रधान जी पानी निकलवाइये या नाव चलवाइये