ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरभाजयूमो क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा युवाओं का हुजूम

भाजयूमो क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा युवाओं का हुजूम

फतेहपुर। संवादताता भाजयूमों क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू के प्रथम आगमन पर उनके स्वागत...

भाजयूमो क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा युवाओं का हुजूम
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSat, 24 Jul 2021 05:21 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। संवादताता

भाजयूमों क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू के प्रथम आगमन पर उनके स्वागत को युवाओं का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। जनपद सीमा से शहर तक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। पार्टी कार्यालय में उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के साथ पार्टी का सिपाही बन आगे बढ़ता रहूंगा। अंतिम छोर पर खड़े कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, वही भाजपा का आधार है। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो बूथ के कार्यकर्ता को शीर्ष पर ले जा सकती है। आगामी चुनाव के दृष्टिगत युवाओं में ऊर्जा भरने का काम किया।

जिलाअध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि दोआबा का युवा कभी किसी से पीछे नहीं रहा है। जिला पंचायत चुनाव एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में युवाओं के बल पर जीत हासिल हुई है। विधानसभा चुनाव में भी युवाओ के बल पर पार्टी सभी सीटें जीतेगी। भायुमों जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का युवा तैयार है। पूरी मेहनत के साथ सभी सीटों पर जीत हासिल की जाएगी। उन्होंने कोरोना काल में युवाओं के हौसले की तारीफ की। इससे पहले छिवली नदी, चौडगरा, गुंदापुर, मुरादीपुर मलवा, नौआ बाग, पार्टी कार्यालय, बिंदकी, खजुहा, जहानाबाद समेत अन्य स्थानों पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। यहां जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, विमलेश पांडे, गौरव अग्रहरी, कोमल सिंह, शिवाकांत सविता सावन गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जिला मंत्री आशीष तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, रोहित शर्मा,, विक्रम सिंह, आशीष सिंह, रोहित कश्यप, शिवम अवस्थी, शिवम वर्मा, शानू सिंह, राजवर्धन सिंह, अनुभव शुक्ला, विकास तिवारी, आशुतोष विश्वकर्मा, किशन शुक्ला, सुयश सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, श्रीराम द्विवेदी, साजन, राहुल पांडे, आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें