पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Fatehpur News - फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंबी में शुक्रवार तड़के 18 वर्षीय चंदन लोधी का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंबी में शुक्रवार तड़के एक युवक का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आंबी निवासी 18 वर्षीय चंदन लोधी पुत्र शत्रुघ्न लोधी का शव शुक्रवार भोर घर से करीब 200 मीटर दूर गांव के बाहर जामुन के पेड़ की डाल पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। पीआरवी को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आ सका है। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


