शराबियों के जमावड़े से बहन-बेटियां असुरक्षित
Fatehpur News - फतेहपुर के भैरमपुर गांव की महिलाओं ने शराबियों के बढ़ते जमावड़े के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शराब के कारण गांव में असुरक्षा, विवाद और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने शराब की दुकान को गांव से 5 किमी दूर स्थानांतरित करने की मांग की। प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फतेहपुर। भैरमपुर गांव के मुख्य सड़क पर देशी शराब के दुकान में शराबियों के जमावड़े से आजिज महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सुबह से देर रात तक शराबियों के भीड़ से बहन बेटियां असुरक्षित हैं। शराबियों के कारण गांव में विवाद की घटनाएं आम हैं। महिलाओं ने शराब की दुकान गांव से पांच किमी दूर किए जाने की मांग की है। तेलियानी ब्लाक के ग्राम पंचायत कोराई के मजरे भैरमपुर की महिलाओ का कहना है कि शराब की दुकान के कारण गांव के बच्चे व युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। घरों में विवाद और चोरी की घटनाएं आम हो गई है।
दुकान में भैरमपुर के अलावा उमरपुर अस्ती के शराबियों के कारण बहन बेटियां मुख्य मार्ग से निकलने से डरती हैं। ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा कही है। नतीजन महिलाओं के सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन शराब की दुकान को किसी अन्य जगह किया जाना जरूरी है। डीएम ने महिलाओं से मामले में प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। फरियाद करने वालों में सुनीता, रमा देवी, प्रीती, अनीता देवी, लक्ष्मी, सोनी, अल्का, मधू, संगीता, मनीषा देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


