ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरमहिलाओं में लगी मेकअप संग मेंहदी लगवाने की होड़

महिलाओं में लगी मेकअप संग मेंहदी लगवाने की होड़

फतेहपुर। संवाददाता पति की दीर्घायू के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ के व्रत के...

महिलाओं में लगी मेकअप संग मेंहदी लगवाने की होड़
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSat, 23 Oct 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। संवाददाता

पति की दीर्घायू के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ के व्रत के लिए महिलाओं ने सजना संवरना शुरू कर दिया है। जिसके लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर संचालकों से समय लेने लगी है। हाथों में मनपसंद मेंहदी लगाने के लिए भी महिलाओं में होड़ सी लगी हुई है। जिससे ब्यूटी पार्लरो में महिलाओं की भीड़ उमड़ने वह गुलजार होने लगे अधिक भीड़ होने के कारण संचालक महिलाओं को समय दे रहे है।

करवाचौथ के व्रत का महिलाओं के लिए अपना अलग महत्व है, जिसके लिए महिलाएं सोलह श्रंगार कराने में जुट गई है। करवाचौथ के लिए दो दिन बचने के बाद महिलाओं में अपनी मनपंसद की मेंहदी लगवाने की होड़ सी लगी हुई है। जिसके लिए महिलाएं पहले ब्यूटी पार्लर संचालकों से समय लेने लगी है, त्योहार को देखते हुए बढ़ने वाली भीड़ की वजह से ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं को अधिक भीड न जुट पाए जिसके लिए समय दिया जा रहा है। अपना समय आने पर महिलाएं वहां मौजूद प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों से मनपंसद मेंहदी लगवाने से पीछे नहीं हट रही। एक ब्यूटी एंड फैशन एकेडमी की निदेशक डा. माधुरी साहू का कहना है कि पूर्व में महिलाओं की संख्या न के बराबर थी लेकिन त्योहार आते ही सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो चुका है। बताया कि त्योहार के समय दामों में कमी कर दी जाती है साथ ही करवाचौथ की पूर्व संध्या पर ब्यूटी पार्लर आने वाली महिलाओ से मेहंदी लगवाने का चार्ज नहीं लिया जाता। महिलाएं मेंहदी लगवाने के साथ ही फेशियल, आइब्रो सेटिंग के साथ ही अन्य ब्यूटी टिप्स ले रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें