प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं: अशोक गौतम
फतेहपुर। संवाददाता कस्बे के बल्देव गिरि इण्टर कालेज परिसर पर जहानाबाद विधान सभा से...
फतेहपुर। संवाददाता
कस्बे के बल्देव गिरि इण्टर कालेज परिसर पर जहानाबाद विधान सभा से बसपा से घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय ने चुनावी शंखनाद करते हुए उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल जोन सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम व मुख्य अतिथि मंडल सेक्टर प्रभारी राजू गौतम रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने किया।
आदित्य पाण्डेय ने भाजपा सरकार व मंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को भारत चीन की लड़ाई में शहीद हुए बबई निवासी शहीद रामदुलारे की पत्नी के नाम मिली राशन की सरकारी दुकान को हटवाने, ग्राम प्रधानों से प्रत्येक कार्यक्रमों के लिए उगाही करने वाला बताया। बसपा सरकार में जहानाबाद फतेहपुर मार्ग का चौड़ीकरण, अमौली कस्बे में पेयजल के लिए पानी टंकी, सहित कई विकास कार्य गिनाए। मुख्य अतिथि ने कहा कि मौजूदा सरकार में महिला सुरक्षा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश मे दिखाई नही पड़ती है, सरकार किसानों के साथ छलावा करती है। बसपा के घोषित प्रत्याशी बेटे मोहित पाण्डेय की अगुवाई में बाइकों का काफिला चौडगरा, बकेवर, जहानाबाद से अमौली कस्बे पहुंचा। इस मौके पर अनवारुल हक, दीप गौतम, नीरज पासी, अनिल ओमर, किशन दुबे, मोनी दीक्षित, रवी दुबे, ्द्रिररका प्रसाद दीक्षित, छोटे लाल निषाद,सिपाही लाल यादव सहित हजारों की भीड़ मौजूद रही।
