ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरजमीन विवाद में महिला के पेट में सरिया घोंपा

जमीन विवाद में महिला के पेट में सरिया घोंपा

काफी समय से चले आ रहे जमीनी विवाद के चलते मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दो महिलाओं के साथ मारपीट की और एक महिला के पेट में सरिया घोंप दिया। गंभीर हालत में महिला को...

जमीन विवाद में महिला के पेट में सरिया घोंपा
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरWed, 05 Aug 2020 04:04 PM
ऐप पर पढ़ें

काफी समय से चले आ रहे जमीनी विवाद के चलते मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दो महिलाओं के साथ मारपीट की और एक महिला के पेट में सरिया घोंप दिया। गंभीर हालत में महिला को कानपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है।

थाना क्षेत्र के गोहंटीपर मजरे कसरांव गांव निवासी सुनीता पत्नी स्व. रामराज पासवान और प्रेमा देवी का एक जमीन को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में कई बार विवाद की स्थिति आई है। महिला पक्ष के लोगों ने बताया रामराज की मौत के बाद दूसरे पक्ष की नजर एक जमीन पर थी। जिस पर कब्जे की नियत रखते हैं। उसी को लेकर मंगलवार दोपहर में दोनों पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट में तब्दील हो गई। दूसरे पक्ष से आधा दर्जन लोगों ने मिलकर सुनीता और प्रेमा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने सुनीता के पेट में सरिया घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन सुनीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस को मामले मौखिक जानकारी दी जा चुकी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें