फर्जी फेसबुक आईडी से महिला की फोटो वायरल की

Feb 12, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - फतेहपुर की एक महिला ने फेसबुक पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फर्जी फेसबुक आईडी से उसकी तस्वीरें अपलोड की जा रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फर्जी फेसबुक आईडी से महिला की फोटो वायरल की

फतेहपुर। सोशल मीडिया के फेसबुक एप से महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम किया जा रहा है। महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि विगत कुछ दिनों से आशुतोष नाम की एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। आरोप है कि उक्त आईडी से आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक रुप से परेशान और भयभीत है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।