Woman Burned Alive in Abandoned Factory Near Kanpur-Prayagraj Highway फतेहपुर में हाईवे किनारे बंद पड़ी फैक्ट्री में महिला को फूंका, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsWoman Burned Alive in Abandoned Factory Near Kanpur-Prayagraj Highway

फतेहपुर में हाईवे किनारे बंद पड़ी फैक्ट्री में महिला को फूंका

Fatehpur News - औंग (फतेहपुर) में एक बंद पड़ी फैक्ट्री में एक महिला को जलाया गया। पुलिस को अधजला गैलन, माचिस और अन्य सामान मिले हैं। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरTue, 16 Sep 2025 09:47 AM
share Share
Follow Us on
फतेहपुर में हाईवे किनारे बंद पड़ी फैक्ट्री में महिला को फूंका

औंग (फतेहपुर), संवाददाता। औंग में कानपुर-प्रयागराज हाईवे के पास बंद पड़ी फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को एक महिला को फूंक दिया गया। कुछ महिलाओं ने धुआं उठता देखा तो आगे पहुंचीं। यहां महिला का शव देखकर सन्न रह गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से अधजला गैलन, माचिस, चूड़ियां व बिछिया मिली है। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद शव यहां लाकर जलाया गया है। दुष्कर्म का भी शक जताया जा रहा है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हाईवे और आसपास लगे कैमरों को खंगालने में जुट गई है। औंग थाने के रानीपुर ओवरब्रिज से हाजीपुर चक मार्ग पर करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर स्थित एक फैक्ट्री लंबे समय से बंद है।

फैक्ट्री के पीछे की बाउंड्रीवॉल टूटी हुई है। सोमवार शाम दुर्गागंज की करीब आधा दर्जन महिलाएं खेतों में बकरियां चरा रहीं थीं। उन्होंने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा तो अंदर पहुंचीं। महिलाओं के मुताबिक उन लोगों ने महिला की लाश को जलते हुए देखा। पूरा शरीर जल गया था, अधजले एक हाथ व पैर से धुआं उठ रहा था। उन लोगों ने गांव पहुंचकर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के पास से अधजला चार्जर, ऑरेंज कलर की साड़ी के टुकड़े व अन्य कई सामान बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मौके से मिले मृतका के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ----------------- पेट्रोल पंपों से मिल सकता है महिला को फूंकने वालों का सुराग औंग (फतेहपुर)। बंद पड़ी फैक्ट्री में फूंकी गई महिला की शिनाख्त न होने की वजह से पुलिस के सामने इस घटना के खुलासे की बड़ी चुनौती है। पुलिस का मानना है कि मौके से मिला गैलन करीब 10 लीटर का है। उसी में डीजल या पेट्रोल भरकर लाया गया है। इतना ज्यादा डीजल या पेट्रोल कोई बहुत दूर से नहीं लाएगा। संभव है कि आसपास के ही पेट्रोल पंप से ईंधन लिया गया होगा। ऐसे में पुलिस को पेट्रोल पंप से ही हत्यारों का सुराग लग सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने पेट्रोल पंपों के कैमरे और हाईवे के कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। किसी एक के बस की बात नहीं, दो या इससे अधिक लोग रहे शामिल फैक्ट्री में महिला को फूंकने के मामले में दो से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है। फैक्ट्री की ओर जाने वाले हाजीपुर रानीपुर चकमार्ग पर लोगों का आना जाना कम है। सिर्फ किसान और चरवाहे आदि ही आते जाते हैं। यह भी मान लें कि महिला की बाहर हत्याकर किसी वाहन से फैक्ट्री के बाउंड्री तक लाया गया, फिर वहां से एक व्यक्ति शव को लेकर नहीं ले सकता है। ऐसे में कम से दो या उसके अधिक लोग घटना में शामिल होने की आशंका है। साहब मेरी पत्नी तो नहीं है.. महिला का शव फूंके जाने की सूचना पर कौडिहा गांव का एक युवक पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया कि उसकी पत्नी पिछले दस दिन से लापता है। पुलिस ने मौके से मिले सामान और शव को दिखाया। जिन्हें देखने के बाद प्रकाश ने पत्नी का शव होने से इनकार किया। वहीं पुलिस को नीली काली रंग की बाइक मौके पर देखे जाने की भनक लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक में एक बच्चा और दो लोग सवार थे। पुलिस बाइक सवार को तलाश रही है। 20 मीटर दूरी पर पीआरवी का ठिकाना बताते हैं कि जिस फैक्ट्री महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ हैं, उससे बीस फीट दूरी पर स्थित दूसरी फैक्ट्री में पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मी निवास करते है। रानीपुर के पास अक्सर पीआरवी मुस्तैद रहती है। ऐसे में दिनदहाड़े महिला को लाने के बाद शातिर उसे फूंककर चले गए लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई, जिसे लेकर पीआरवी की मुस्तैदी पर भी सवाल उठ रहे हैं। अराजकतत्वों का अड्डा बनी फैक्ट्री लंबे समय से बंद फैक्ट्री में सात साल पहले चमड़ा गलाने का काम शुरु हुआ था। दुर्गंध व बीमारी फैलने की आशंका पर प्रशासन ने वर्ष 2020 में संचालन बंद करा दिया। जिसके बाद से फैक्ट्री वीरान है। अराजकतत्वों ने पीछे की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। जहां आए दिन शरारती तत्व फैक्ट्री में दाखिल होते थे। स्थानीय लोगों का कहनाहै कि फैक्ट्री के अंदर कई बार युवक-युवतियों को भी देखा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।