पुरानी रंजिश में मां-बेटियों समेत तीन घायल
Fatehpur News - खखरेरु थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हसीना नामक महिला खेत पर काम करने जा रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे रोककर हमला किया। महिला और उसकी बेटियां घायल हो गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।

खखरेरु। थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें महिला और उसकी बेटियां घायल हो गई हैं। गांव निवासी हसीना पत्नी रियाजुल हसन ने बताया कि आठ फरवरी को वह खेत पर काम करने जा रही थी, तभी गांव के एजाज अहमद, नसरीन बानो, जाफरीन, ननका समेत अन्य लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सिर, चेहरे और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बचाव को पहुंची उसकी दोनों बेटियों को भी आरोपितों ने पीट दिया, जिससे वे भी घायल हो गईं।
थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


