Fatehpur News: महीनों से गंदा पानी पी रहे छह मोहल्लो के लोग

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर में गर्मी के कारण 50 हजार से अधिक लोगों के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया है। नालों से गंदा पानी आ रहा है जिससे लोग ब bottled water खरीदने को मजबूर हैं या दूषित पानी पीने पर विवश हो रहे हैं। जलनिगम द्वारा नलकूपों की जांच के बाद सुधार ना कराए जाने से समस्या बढ़ी है।

Fatehpur News: महीनों से गंदा पानी पी रहे छह मोहल्लो के लोग

Fatehpur News: फतेहपुर। भीषण गर्मी में आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले के लोगो के सामने पेयजल का संकट खड़ा होने से उन्हे गला तर करने में समस्याएं हो रही हैं। नालें से गंदा मिट्टी युक्त पानी आने के कारण बोतल बंद पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है या फिर दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा भी नहीं कि यहां के लोगो ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से न की हो लेकिन राहत नहीं मिल पा रही। स्थानीय लोगो का कहना है कि एक साल पूर्व जांच में जलनिगम द्वारा करीब दस नलकूपों को डैमेज घोषित किया जा चुका है। बताते हैं कि जलनिगम द्वारा की जाने वाली जांच के दौरान शांतीनगर, अरबपुर, अहमदगंज, ज्वालागंज आदि स्थानों के नलकूपों की जांच कर इन्हे डैमेज बताया गया था। लेकिन इनमें सुधार न कराए जाने पर स्थानीय लोगो द्वारा करीब 15 दिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित ईओ व जेई को नलों से मिट्टी युक्त पानी आने की शिकायत कर इसको दुरुस्त करवाए जाने की भी मांग की। इसके बावजूद इसमें सुधार नहीं कराया जा सका। नतीजतन उक्त मोहल्लों में निवास करने वाले करीब 50 हजार से अधिक लोगो को पीने के पानी की समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। बताते हैं कि गंदा मिट्टी युक्त पानी आने के कारण इसका प्रयोग न तो पीने में हो पा रहा है न ही अन्य आवश्यक कामों में, जिससे लोगो को पानी के लिए जेबे ढ़ीली करनी पड़ रही हैं। वहीं फिजीशियन डा.डीके वर्मा ने बताया कि लगातार मिट्टी युक्त गंदा पानी पीने के कारण पथरी सहित पेट की अन्य बीमारियों से लोग ग्रसित हो सकते हैं。

कोट...

पूर्व में मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण कराया गया था। इस समय कहीं लीकेज हो जाने के कारण पानी में गंदगी आ रही है जिसकी जांच करवाई जा रही है कई स्थानों पर कमियों को दुरुस्त करवा लिया गया है। जल्द ही सभी स्थानों के लोगो को राहत दिलाई जाएगी।

रविंद्र कुमार, ईओ नपाप

सामान्य प्रश्न

फतेहपुर में पेयजल संकट का मुख्य कारण क्या है?
फतेहपुर में पेयजल संकट का मुख्य कारण नालों से गंदा मिट्टी युक्त पानी आना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।