Fatehpur News: जोनिहा चौराहा से मील लाकर चलाए लातघूसे और बेल्ट

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: बिंदकी में युवकों ने पुराने विवाद के चलते एक युवक की चौराहा पर पिटाई की। उन्होंने युवक को लात घूसों से मारा और बेल्ट से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Fatehpur News: जोनिहा चौराहा से मील लाकर चलाए लातघूसे और बेल्ट

Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। पुराने विवाद से खुन्नस खाए युवकों ने एक युवक को चौराहा से पकड़कर दूर ले गए। इसके बाद गाली गलौज करते हुए लातघूसों से धावा बोल दिया। इतना ही नहीं पैंट की बेल्ट उतारकर जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो गया। हालांकि आपका हिन्दुस्तान अखबार ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।जोनिहा चौराहा के पास अज्ञात चार से पांच युवक एक युवक को बहला फुसलाकर कुछ दूर मील के पास ले गए। जहां पर युवकों की युवक से कहासुनी होने लगी। जिसके बाद बात बिगड़ी तो गाली गलौज के बाद हाथापाई हो गई।

युवकों ने उक्त की लातघूसों से पिटाई करते हुए गिरा दिया। इसके बाद बेल्ट उतारकर दौड़ा दौड़ाकर पिटाई कर दी। घटना देखते हुए पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ी समेत आसपास के लोग पहुंचे और बीच बचाव कराने में जुट गए। बावजूद युवकों ने पिटाई जारी रखी। जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नही करता है। बताते है अज्ञात युवक कुंवरपुर गांव के रहने वाले है। फिलहाल मारपीट का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। जोनिहा चौकी इंचार्ज सावन पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है। युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: जोनिहा चौराहा से मील लाकर चलाए लातघूसे और बेल्ट