वायरल फोटो : पांच मासूमों संग हाईवे में फर्राटा भर रहा चालक

Apr 06, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - हसवां में एक वायरल फोटो ने नियमों की अनदेखी को उजागर किया है। एक युवक बाइक पर पांच बच्चों के साथ सवार है, बिना हेलमेट और सुरक्षा के। यह तस्वीर आर्थिक तंगी और मजबूरी की कहानी बयां करती है। पुलिस ने बताया कि वे नियमों का पालन कराने के लिए लगातार चेकिंग कर रहे हैं।

 वायरल फोटो : पांच मासूमों संग हाईवे में फर्राटा भर रहा चालक

हसवां। तस्वीर बहुत कुछ कहती है, एक बाइक, उस पर सवार एक युवक और उसके साथ पांच मासूम छोटे बच्चे। न हेलमेट, न सुरक्षा का कोई इंतजाम, और सामने तेज रफ्तार से दौड़ता हाईवे। यह सिर्फ नियमों की अनदेखी नहीं है, बल्कि उस मजबूरी की झलक है, जिस पर व्यवस्था भी अक्सर आंखें मूंद लेती है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। यह वायरल फोटो कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। तस्वीर में एक मासूम बच्ची और बच्चा टंकी पर बैठे हुए दिख रहे हैं।

इसके बाद चालक युवक है। इसके बाद बाकी तीन बच्चे जैसे-तैसे पीछे समाए हैं। सवाल यह नहीं कि नियम टूट रहे हैं, सवाल यह है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आती है? क्या हम अपनी जान को इतना सस्ता समझ बैठे हैं। आर्थिक तंगी या रोजमर्रा की जरुरतें लोगों को ऐसे जोखिम उठाने पर मजबूर कर रही है। फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे मजबूरी बता रहा है तो कोई लापरवाही। कोई पुलिस पर सवाल उठा रहा है तो कोई कह रहा है कि ऐसी स्थित में पुलिस भी देख कर अनदेखा कर देती है। टीएसआई लालजी सविता ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। दो से अधिक सवारी, बिना हेलमेट आदि नियमों के उलंघन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। वायरल फोटो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।