शराब कर लिए पैसा न देने पर महिला के साथ मारपीट
Fatehpur News - फतेहपुर में शराब पीने के पैसे को लेकर विवाद में तीन लोगों ने एक व्यक्ति रामकरण के साथ मारपीट करने की कोशिश की। जब उसकी मां शिव देवी ने बचाव किया, तो तीनों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर,संवाददाता। शराब पीने का पैसा ना देने की विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का प्रयास किया जब उसकी मां ने बीच बचाव करने की कोशिश किया तो तीनों लोगों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में रामकरण से गांव के ही तीन लोग शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे थे। जब रामकरण ने पैसा नहीं दिया तो तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया।
रामकरण की मां शिव देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी राम मनोहर ने बीच बचाव करने की कोशिश किया तो उसके साथ मारपीट कर दीगई। पुलिस ने शिव देवी का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में कराया। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपियों बलराम, छोटू तथा संतु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


