मारपीट की दो घटनाओं में कई लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

खागा में दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। अजनई गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दंपत्ति पर हमला कर दिया, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हुआ। नौबस्ता रोड पर जमीन और दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मारपीट की दो घटनाओं में कई लोग घायल

खागा। मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। अजनई गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दंपत्ति पर हमला कर दिया, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, नौबस्ता रोड पर जमीन और दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजनई गांव में घर के सामने गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दंपत्ति पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। अजनई निवासी सरवरी बेगम पत्नी हबीब अली ने पुलिस को बताया कि बीते 20 मई की शाम गांव का ही शहादत अली उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय पीरबख्श उनके दरवाजे के पास आकर गाली-गलौज कर रहा था।

जब पीड़िता के पति हबीब अली पुत्र स्वर्गीय जहीर अली ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो शहादत अली ने हबीब अली पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में हबीब अली के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता रोड पर जमीन पर बनी दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत करीब छह लोग घायल हो गए। बीते 19 मई की रात नगर क्षेत्र के बाबा का पुरवा में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। एसआई राजेश कुमार सिंह ने प्रथम पक्ष से बीना देवी पत्नी रामप्रसाद, रामप्रसाद पुत्र ब्रजलाल और प्रेमचंद्र पुत्र ब्रजलाल तथा दूसरे पक्ष से राजेंद्र पुत्र सूरज प्रकाश, शाहिल पुत्र रजोल और रूपरानी पत्नी सूरज प्रकाश निवासी नयापुरवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।