पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हमला, छह घायल
Fatehpur News - फतेहपुर के आकूपुर अजगांव गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई थी।
फतेहपुर, संवाददाता। थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर अजगांव गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आकूपुर अजगांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनका पुत्र अंकेश कुमार घर के बाहर साइकिल का पंचर ठीक कर रहा था। इसी दौरान साइकिल से गिरा पानी पड़ोसी के दरवाजे की ओर बह गया, जिसको लेकर पड़ोसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोप है कि पड़ोसी अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ घर पर चढ़ आए और लात-घूंसे तथा लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में रामचंद्र, उनकी पत्नी भोलिया, पुत्र अंकेश व मोहित कुमार तथा बेटियां गुड़िया और रीतू घायल हो गईं। सभी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



