बारात से लौटने के बाद विवाद, कई लोग घायल
Fatehpur News - शाहजहांपुर गांव में बारात लौटने के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। शिव लखन और उनके रिश्तेदारों पर हमला हुआ, जबकि महिलाओं के जेवर गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

बकेवर। थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में बारात से लौटने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिव लखन अपने पुत्र वीरू की बारात शुक्रवार को भिठौरा ब्लॉक के बहलापुर गांव लेकर गए थे। शनिवार को बारात वापस लौटने के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर प्रवेश के दौरान गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में शिव लखन और उनके रिश्तेदार सचिन के सिर में चोट आई, जबकि सरला पत्नी शिव लखन तथा अमित पत्नी बबलू सिंह भी घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महिलाओं के बीच बचाव के दौरान जेवर गिर गए और कुछ युवतियों के साथ अभद्रता की गई। थाना प्रभाारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि राम लखन की तहरीर पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


