ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरशातिर लुटेरा स्मैक के साथ गिरफ्तार

शातिर लुटेरा स्मैक के साथ गिरफ्तार

लूट का अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसका खुलासा पुलिस लाइन में किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मंगलसूत्र, स्मैक और अवैध असलहा बरामद किया...

शातिर लुटेरा स्मैक के साथ गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 14 Aug 2018 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

लूट का अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसका खुलासा पुलिस लाइन में किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मंगलसूत्र, स्मैक और अवैध असलहा बरामद किया है।

खखरेरू पुलिस रविवार की शाम बसवा तिराहे पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। आशंका पर पुलिस ने उसे दौड़ाया और हल्की मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार को पकड़ लिया। खुलासा करते हुए एसपी राहुल राज ने बताया कि आरोपी से पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्रेशन की एक बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस, एक मंगलसूत्र और 55 पुड़िया स्मैक (छह ग्राम) की बरामद की। पूछताछ पर आरोपी जावेद पुत्र जगरूप निवासी सफीपुर नट का डेरा पचीसा कोतवाली खागा ने बताया कि मंगलसूत्र उसने सधुवापुर मोड़ के पास से 29 मई को एक महिला से लूटा था। इसके अलावा वह स्मैक बेचने का काम करता था। एसओ सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी नारकोटिक्स के अवैध धंधे में भी लिप्त था। उसने कई लूट की घटनाएं कुबूल की हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ के अलावा रामनिवास, रामआधार सिंह, राजेश कुमार रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें