अवैध वोटिंग का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने काटा हंगामा
Fatehpur News - फतेहपुर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले दिन अधिवक्ताओं ने अवैध वोटिंग के आरोप में हंगामा किया। मतदान के दौरान 450 मतदाता वोट डालने के बाद अचानक 650 मत कैसे पड़े, इस पर सवाल उठाए गए। जिला जज ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मतदान कक्ष को सील कर दिया।

फतेहपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में सदस्यों के चयन के लिए दो दिवसीय मतदान के पहले दिन मंगलवार देर शाम अवैध वोटिंग का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। देर शाम डीजे सुधीर कुमार पंचम की मौजूदगी में बुक मंगा कर जांच करते हुए सीरियल नंबर का मिलान कराया। जिला जज ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए वोटिंग कक्ष को सील कराया। वहीं खागा में शांतिपूर्ण तरीके से पहले दिन मतदान हुआ है। कचहरी में वोटिंग को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल करा। फतेहपुर से श्रवण गौड़ व अनुज दीक्षित और बिंदकी से धीरेन्द्र राठौर मैदान में है।
2004 पंजीकृत मतदाताओं को लेकर एडीजे प्रथम रामकिशोर तृतीय की मौजूगगी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। शाम पहर पहले दिन का चुनाव संपन्न होने पर अधिवक्ताओं ने अवैध वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तर्क दिया कि चार बजे कर करीब 450 मतदाताओं ने वोटिंग फिर समापन के दौरान अनुमानित 650 मत कैसे पड़ गए। उन्होंने बिना सीसी कैमरा के चुनाव में धांधली की आशंका व्यक्त करते हुए गंभीर आरोप लगाए। जिससे कैम्पस में अफरा तफरी मच गई। मामले की जानकारी पर डीजे मौके पर पहुंचे और बुक मंगा कर कर जांच की। सीरियल नंबर का मिलान कराते हुए अधिवक्ताओं से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील करते सभी को शांत कराया। वोटिंग कक्ष को सीज करते हुए बुधवार सुबह तय समय पर मतदान कराने के निर्देश दिए। मतदान प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एसीजेएम फतेहपुर मोहम्मद साजिद द्वितीय की देखरेख में संपन्न कराई गई चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता कर रहे हैं। मतदान के लिए परिसर में चार मतदान बूथ बनाए गए हैं। जिससे अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चलती रही। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को विधिवत सील कर सुरक्षित कर लिया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दूसरे दिन के मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




