जिले के सात केन्द्रों में होगी जीआईसी प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा
फतेहपुर। यूपी लोक सेवा आयोग प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून को होगी। सात विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया। 2788 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। डीएम निधि गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों के निर्देश दिए। परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे होगी।

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती-2025 परीक्षा 14 जून को आयोजित हो रही है। इसके लिए सात विद्यालयों को केन्द्र बनाया गया है। जहां कुल 2788 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृ त हैं। सकुशल परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए गुरुवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि आयोग की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली जाएं। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में आयोग से नामित पर्यवेक्षक ने आयोग की गाइड लाइनों को बताया। वहीं डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार सभी केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। प्रत्येक केन्द्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए जा रहे हैं। 13 विषयों के लिए जीआईसी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा हो रही है। एक ही पाली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों में 2788 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डीएम ने सभी स्टेटिक, सेक्टर मजिस्टे्रट समेत केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व केन्द्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए आयोग की गाइड लाइनों को गम्भीरता के साथ पढ़कर परीक्षा का सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए।
इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा
जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा को लेकर शहर क्षेत्र में एएस इंटर कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज, महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय, मुस्लिम इंटर कालेज और निरंकारी गर्ल्स इंटर कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
अभ्यर्थियों की होगी गहन तलाशी
डीएम ने सम्बंधितों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में दी गई गाइड लाइन के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाए। सघन तलाशी भी कराई जाए। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मचारी से ही कराई जाए। किसी भी सूरत में प्रतिबंधित सामग्री केन्द्र के अंदर नहीं पहुंचनी चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


