Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsUP Board Starts Online Process for 2025-26 High School and Intermediate Exam Center Determination
66 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

66 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

संक्षेप: Fatehpur News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानाचार्यों को 10 नवंबर तक डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 66429 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 606 कम हैं।

Fri, 7 Nov 2025 09:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार भी केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह से आनलाइन रहेगी। परिषद ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 10 नवंबर तक विद्यालयों से संबंधित सभी डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। दोआबा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट के लिए 66429 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्यो द्वारा डेटा अपलोड करने के बाद डीएम की ओर से गठित समिति प्रस्तावित केंद्रों और उनमें उपलब्ध संसाधनों का भौतिक सत्यापन करेगी। समिति को अपनी रिपोर्ट 17 नवंबर तक भेजनी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी प्रक्रिया के बाद 30 दिसंबर तक सूची बोर्ड के पास भेजनी है। परीक्षा केंद्रों के लिए आनलाइन प्रक्रिया 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक पूरी होनी है। 10 नवंबर तक विद्यालय के प्रधानाचार्य भौतिक संसाधनों का डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड आधारभूत सुविधाओं और जियो लोकेशन का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा तहसील स्तर पर गठित टीम 17 नवंबर तक पूरा करेगी। विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति की आख्या को डीआईओएस के माध्यम से ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर 24 नवंबर तक अपलोड कर अपडेट किया जाएगा। तहसील स्तरीय समिति द्वारा प्रमाणित विद्यालयों की सूचनाओं के आधार पर केंद्र चयनित किए जाएंगे। चयनित केंद्रों की छात्र आवंटन सहित सूची सार्वजनिक कर डीएम की अध्यक्षता में केंद्र निर्धारणा समिति के अवलोकन और परीक्षण के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर 27 नवंबर तक अपलोड किया जाएगा। बीते वर्ष की अपेक्षा 606 परीक्षार्थी कम जिले में वर्ष 2025-26 की परीक्षा में हाईस्कूल के लिए 36698 तो इंटर में 29731 समेत कुल 66429 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जबकि बीते वर्ष के आंकडें पर नजर डाले तो बोर्ड परीक्षार्थियों की कुल संख्या 67035 थी। स्पष्ट है कि बीते वर्ष की अपेक्षा 606 परीक्षार्थी इस बार घटे, बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। तहसील स्तरीय टीम में ये अफसर होंगे शामिल प्रधानाचार्यों द्वारा अपलोड की गईं आधारभूत सूचनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित डीएम द्वारा गठित टीम में संबंधित तहसील के एसडीएम अध्यक्ष, डीएम द्वारा नामित अभियंत्रण विभाग के अभियंता सदस्य, संबंधित तहसील के तहसीलदार सदस्य और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित सह जिला विद्यालय निरीक्षक या राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य को सदस्य सचिव नामित किया जाता रहा है। प्रधानाचार्य पोर्टल पर दर्ज करेंगे सूचनाएं परीक्षा केंद्र के लिए प्रधानाचार्यों को पोर्टल पर आनलाइन सूचनाएं दर्ज की जानी हैं। विद्यालयों को पोर्टल पर भवन की स्थिति, उपलब्ध कमरों की संख्या, बिजली-पानी की व्यवस्था, शौचालय, बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवाल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का ब्योरा भरना अनिवार्य किया गया है। जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हैं या बाउंड्रीवाल नहीं है, उन्हें केंद्र निर्धारण की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। कोट............ केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया इस बार और अधिक पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से मजबूत की गई है। विद्यालयों को 10 नवंबर तक संपूर्ण डाटा अपलोड करना है। देर से या अपूर्ण डाटा देने वाले विद्यालयों को प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा। - राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक