Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsUP Board High School Intermediate Exams Begin February 18 with Enhanced Security Measures
केन्द्र में अतिरिक्त प्रश्नपत्रों की सुरक्षा करेंगे थानेदार

केन्द्र में अतिरिक्त प्रश्नपत्रों की सुरक्षा करेंगे थानेदार

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें आलमारियों की चाबी संबंधित थानाध्यक्ष के पास रहेगी।

Feb 09, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। विशेष रूप से प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब अतिरक्ति प्रश्न पत्रों की आलमारी की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के बजाय संबंधित थानाध्यक्ष के पास रहेगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 66429 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल में 36698 और इंटरमीडिएट में 29731 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर अतिरक्ति प्रश्न पत्रों की आलमारी अब सीधे खाकी की निगरानी में रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोर्ड द्वारा जारी नई गाइड लाइंस के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में चार डबल लॉक युक्त आलमारियों का होना अनिवार्य है। बोर्ड की ओर से प्रश्न पत्रों का एक अतिरक्ति सेट भी भेजा जाएगा, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से चौथी आलमारी में रखा जाएगा। इस विशेष आलमारी के दूसरे लाक की मुख्य चाबी अब केंद्र व्यवस्थापक के बजाय संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी की अभिरक्षा में सुरक्षित रहेगी। अन्य तीन अलमारियों को खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्टेट की होगी। त्रिस्तरीय टीम की निगरानी में स्ट्रांग रूम का कोई भी लॉक नहीं खोला जाएगा। राज्य और जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र और उनके स्ट्रांग रूम की 24 घंटे आनलाइन सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मानकों में चूक होने संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस बार परीक्षा में बोर्ड ने अधिक सख्ती की है। सोमवार से परीक्षा केंद्रों को यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। चरणबद्ध तरीके से राजकीय इंटर कालेज में बने कोठार से सुरक्षा के बीच कापियों का वितरण किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शहर के जीआईसी में बने कोठार से किया जा रहा है। जिसकी देखरेख डीआईओएस ने किया।