Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsUP Board Exams 2023 High School and Intermediate Exams Begin February 18 with New Team for Fair Conduct
पुराने बाह्य व्यवस्थापकों की उसी केन्द्र में नहीं लगेगी ड्यूटी

पुराने बाह्य व्यवस्थापकों की उसी केन्द्र में नहीं लगेगी ड्यूटी

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से होगी। इस बार निष्पक्षता के लिए नई टीम बनाई गई है। जिले में 66429 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा 2 से 9 फरवरी तक होगी और सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की जाएगी।

Jan 15, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिण्ट की परीक्षा आगामी 18 फरवरी से होने जा रही है। निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए इस बार नई टीम तैयार की जा रही है। पिछले साल जिन परीक्षा केंद्रों पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार उस परीक्षा केंद्र ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। परीक्षा तिथि जैसे जैसे करीब आ रही है। विभाग की तरफ से तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं। जिले में इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 66429 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल में 36698 और इंटरमीडिएट में 29731 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित हो। इसको लेकर विभाग की तरह से नई टीम के साथ परीक्षा कराने की रणनीति तैयार की है। डीआईओएस के अनुसार इस बार पूर्व में जिन परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर जिन शिक्षकों ने वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में कार्य किए हैं। उन्हें उस विद्यालय पर इस बार दोबारा वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनाती नहीं की जाएगी। पहले जुगाड़ से लोग उसी परीक्षा केन्द्र में अपना वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में ड्यूटी लगवा लेते थे। बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक एक बेसिक विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए डीआईओएस की तरफ से बीएसए से शिक्षकों की सूची हर बार मांगी जाती है। जिससे परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाया जा सके। जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा दो फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक संचालित होंगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी। इसके लिए बोर्ड की तरफ से विद्यालयों में परीक्षकों को भेजा जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता के लिए परीक्षकों को परीक्षा केंद्रों से छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक अंक एप के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।