
18 फरवरी से होगी 117 केंद्रों में यूपी बोर्ड परीक्षा
Fatehpur News - फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष 105 केंद्र थे, जबकि इस बार परीक्षार्थियों की संख्या घटकर 66,429 हो गई है। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। सभी केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल पहले ही जारी किया था। 18 फरवरी से होने वाली परीक्षा के लिए जिले में इस बार 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अनंतिम सूची में पहले 109 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित थे। आपत्तियां निस्तारण के बाद आठ नए केन्दों को जोड़ा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा चयनित परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद आपत्तियां मांगी गई थी। प्राप्त 123 आपत्तियों का निस्तारण होने का बाद बोर्ड ने मंगलवार को केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी।
जारी सूची के मुताबिक 117 केंद्रों में इस बार बोर्ड परीक्षा होगी। सूची में विद्यालय छात्र आवंटन सहित पोर्टल पर उपलब्ध है। बता दें कि इस बार परीक्षार्थियों की संख्या पिछले सत्र से कम होने के बावजूद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। जहां 105 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा हुई थी, वहीं इस बार भी नकलविहीन परीक्षा कराने को 129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले वर्ष जिले में 67035 परीक्षार्थियों के लिए 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल में 34696 परीक्षार्थी थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 32339 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा हाईस्कूल एवं इंटर में 606 परीक्षार्थी कम हुए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 66429 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 36698 परीक्षार्थियों हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 29731 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें छात्र, छात्राएं शामिल हैं। सेंटर फाइनल होने के बाद 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो जाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




