Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsUnveiling Ceremony of Amar Singh Rathore Statue in Fatehpur
न्यायमूर्ति ने किया प्रतिमा का अनावरण

न्यायमूर्ति ने किया प्रतिमा का अनावरण

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. अमर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने किया। इस अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें राठौर के व्यक्तित्व और उनके संघर्ष की चर्चा की गई। कई प्रमुख लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Nov 30, 2025 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व.अमर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उच्च न्यायालय प्रयागराज के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने किया। जिसके बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्व. राठौर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे व महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा का अनावरण किया गया। न्यायमूर्ति ने प्रतिमा के अनावरण के साथ ही माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। वहीं अजीत सिंह राठौर ने न्यायमूर्ति का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ने अधिवक्ता समाज को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए काफी संघर्ष किया था। वह गरीबों को न्याय दिलाए जाने के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। कहा कि उनके पुत्र द्वारा लगातार किए जाने वाले प्रयासों के चलते यह संभव हो सका है। इस मौके पर सुधीर कुमार, जितेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, समरजीत सिंह, अजय अवस्थी, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक विक्रम सिंह, नरोत्तम सिंह, अनुज दीक्षित, प्रशांत श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह चौहान, राकेश वर्मा, संग्राम सिंह राठौड़, प्रेम सिंह राठौड़, गायत्री सिंह, मलखान सिंह राठौड़, बलिराज उमराव आदि मौजूद रहे।