हादसे का शिकार हुए युवक की हुई पहचान
Fatehpur News - बिंदकी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय जावेद के रूप में हुई है, जो फतेहपुर का निवासी था। वह बाइक से किसी व्यक्ति के साथ निकला था, लेकिन टक्कर के बाद वह अकेला रह गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बिंदकी। रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का शिकार हुए व्यक्ति कि शिनाख्त परिजनों ने की है। मृतक फतेहपुर का रहने वाला था। वह किसी व्यक्ति के साथ बाइक द्वारा फतेहपुर शहर से निकला था। वह व्यक्ति अपनी बाइक लेकर चला गया और मृतक को छोड़ दिया था। मृतक घटनास्थल में कैसे पहुंचा पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। बता दें कि शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर लोगों ने पहचानने से इंकार किया तो शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया था शुक्रवार शाम मीडिया में खबर चलने पर परिजनों ने बिंदकी कोतवाली से संपर्क किया।
शनिवार सुबह कोतवाली बिंदकी पहुंच फोटो के माध्यम से मृतक की पहचान की। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 46 वर्षीय जावेद पुत्र मोहम्मद हारुन निवासी मोहल्ला सैयद बाड़ा खेलदार लाला बाजार फतेहपुर के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि कि भाई शुक्रवार रात को एक व्यक्ति के साथ बाइक द्वारा गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


