ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरबेलगाम हुए अपराधी, सपाइयों ने की जांच की मांग

बेलगाम हुए अपराधी, सपाइयों ने की जांच की मांग

सूबे की कानून व्यवस्था को खस्ताहाल बताते हुए सपाइयों ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने राज्यपाल से अपराधियों पर शिकंजा कसे जाने के साथ सूबे की सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। सपा...

बेलगाम हुए अपराधी, सपाइयों ने की जांच की मांग
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरThu, 28 May 2020 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

सूबे की कानून व्यवस्था को खस्ताहाल बताते हुए सपाइयों ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने राज्यपाल से अपराधियों पर शिकंजा कसे जाने के साथ सूबे की सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। सपा नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

सपाइयों का कहना था कि लाॅकडाउन के बावजूद दो माह में एक सैकड़ा हत्याओं व एक सैकड़ा से अधिक संघर्षों के मामले हो चुके है। जिससे प्रदेश में अपराध का ग्राफ चरम पर पहुंच चुका है।गत दिनों नाबालिक की दुष्कर्म के बाद हत्या, दर्जनों घरों में आग लगाकर महिलाओं व बच्चों को पीटना, सलेमपुर में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष के भाई न सत्ता के मद में चूर होकर पुजारी को मौत के घाट उतार दिया था। कुसुम्भी में सविता समाज की लड़की का अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा और भी कई ऐसे मामले है जिन्हे अंजाम देने वालों की अब तक गिरफ्तारी तक नहीं हो सकी। इतना ही नहीं कई मामलों में तो सत्ता की हनक के चलते रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की गई। सपाईयों ने राज्यपाल से सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने के साथ अपराधों पर अंकुश न लगाने के चलते बढ़े अपराधों के ग्राफ को देखते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, रामेश्वर दयाल गुप्ता दयालू, सतीशराज सिंह, चौ. मंजरयार, विक्रम यादव, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें