
फाइनल में ऊंचाहार ने किया ट्राफी पर कब्जा
Fatehpur News - अकबरपुर चौराई प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच का फाइनल ऊंचाहार और जमोहरा मोहम्मदाबाद के बीच खेला गया। ऊंचाहार ने 40 रन से जीत हासिल की। सनी कुमार को मैन ऑफ द सिरीज और अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ऊंचाहार ने 141 रन बनाए, जबकि जमोहरा 101 रन पर सिमट गई।
हथगाम। क्षेत्र के अकबरपुर चौराई प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच का फाइनल रविवार को ऊंचाहार व जमोहरा मोहम्मदाबाद के बीच खेला गया। जिसमें ऊंचाहार की टीम ने 40 रन से विजय हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं टीम के सनी कुमार को मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया। ऊंचाहार की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सनी कुमार की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 141 रन बनाए। टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 20 गेंदो में आठ छक्के व चार चौके जडे। जबकि अंकित कुमार ने 37 रनों का योगदान दिया। दिए गए लक्ष्य के जबाव में खेलने उतरी जमोहरा मोहम्दाबाद की टीम ने कप्तान गिल बाबा ने 30 रन बनाए जबकि रैना ने 32 रनों का योगदान दिया।

विपक्षी टीम के अमित कुमार की कसी गेंदबाजी के सामने इनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। जिसके चलते टीम महज 101 रनों पर सिमट गई। उन्होंने चार रन देकर चार विकेट हासिल किए। सिरीज में चार विकेट लेकर 207 रन बनाने वाले सनी सिंह को मैन ऑफ द सिरीज व अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं विजेता व उपविजेता टीम को मो.तारिक, मो.फैजान, अंकित सिंह चौहान, अशोक सिंह यादव, अजय प्रजापति, प्रधान मो.खतीब द्वारा शील्ड व नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर फैजान हैदर, सोनू सैयारा, जुनैद, इमरान, मो.साजिद, मो.कमरान, तनवीर अहमद, फूलचंद, तासिब, शहंशाह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


