Fatehpur News: दो हादसों में चार घायल, सभी रेफर

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: बिंदकी क्षेत्र में सड़क हादसे हुए, जिसमें दो लोग बाइक की टक्कर से और दो अन्य ई-रिक्शा पलटने से घायल हुए। सभी घायलों को चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Fatehpur News: दो हादसों में चार घायल, सभी रेफर

Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के मुरकुटा गांव निवासी देशराज का 28 वर्षीय पुत्र सुनील और रामधनी का 17 वर्षीय पुत्र अंशू उर्फ अतुल पैदल वीरपुर गांव की ओर जा रहे थे। तभी खजुहा पहुर मार्ग में बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। ऐसे ही क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी राजू की 45 वर्षीय पत्नी प्रेमा तथा गुडडन ई-रिक्शा से धान लगाने जा रहे थे। तभी गांव की मोड़ के पास ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल चारो लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सभी की हालत नाजुक देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।