ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरछेड़खानी करने वाले दो अभियुक्तों को जेल भेजा

छेड़खानी करने वाले दो अभियुक्तों को जेल भेजा

किशोरी के साथ छेड़छाड़ और उससे क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। दूसरी ओर किशोरी के घर में कोहराम मचा रहा। दोपहर बाद केंद्रीय...

छेड़खानी करने वाले दो अभियुक्तों को जेल भेजा
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरFri, 19 Jan 2018 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

किशोरी के साथ छेड़छाड़ और उससे क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। दूसरी ओर किशोरी के घर में कोहराम मचा रहा। दोपहर बाद केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जहानाबाद पहुंचीं और भुक्तभोगी परिजनों से मिलकर उन्हें हिम्मत बंधाई। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम बखूबी कर रही है।

जहानाबाद कस्बे की रहने वाली नाबालिग लड़की बुधवार की शाम जंगल से लौट रही थी तो बेहनौटा मोहल्ले के दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो दोनों उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। लड़की ने यह बात अपने घर में बताई तो पिता शाम को ही थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को पुलिस ने लड़की को मेडिकोलीगल के लिए महिला आरक्षी के साथ अस्पताल भेजा और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी जब घर आई तो इस घटना से क्षुब्ध होकर उसने शाम को अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

यह बात परिजनों को पता चली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया था। जहानाबाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की। शुक्रवार को सांसद साध्वी निरंजन ज्योति परिजनों से मिली और उन्हें हिम्मत बंधाई। इंस्पेक्टर जहानाबाद घनश्याम पांडेय ने बताया कि अभियुक्त जेल जा चुके हैं। फिलहाल उनके मुकदमे में धारा वृद्धि नहीं की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें