ट्रक की टक्कर से भतीजी की मौत, चाचा घायल
Fatehpur News - हुसेनगंज में शनिवार सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार चाचा भतीजी को टक्कर मार दी। इस हादसे में भतीजी लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा रामखेलावन घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हुसेनगंज। डलमऊ मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार चाचा भतीजी को टक्कर मार दी। जिसमें भतीजी की मौके पर मौत हो गई। वहीं चाचा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश शुरु कर दी है। गोविंदपुर थाना कल्यानपुर निवासी रामखेलावन निषाद अपनी भतीजी लक्ष्मी देवी पुत्री कल्लू निषाद को बाइक से लेकर आ रहे थे। तभी डलमऊ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी देवी की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं रामखेलावन निषाद को चोटें आई हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



