Fatehpur News: लगते ही धड़ाम हुआ ट्रांसफार्मर, परेशान हुए उपभोक्ता
Fatehpur News: हथगाम के वार्ड नंबर छह के बाजार मोड़ पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन यह अधिक लोड के कारण फिर से जल गया। उपभोक्ताओं को गर्मी और पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ा। विभाग ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए उपाय करने का आश्वासन दिया।

Fatehpur News: हथगाम। आठ जुलाई को नगर के वार्ड नंबर छह स्थित बाजार मोड़ पर रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को किसी प्रकार 52 घंटे बाद बदला जा सका। लेकिन अधिक लोड पड़ने के कारण यह महज आधे घंटे में ही फिर से खराब हो गया। जिस पर विभागीय कर्मियों ने इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई, लेकिन एक बार फिर से यह जल गया जिससे लोगो को समस्याएं उठानी पड़ी। बाजार मोड़ पर रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से वार्ड नंबर छह व 13 के उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है। जिसके जलने के बाद इसे 52 घंटे बाद 10 जुलाई को बदला जा सका था।
लेकिन करीब चार घंटे इसे चार्ज करने के बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल कराई गई वैसे ही महज आधे घंटे यह फिर से खराब हो गया। जिससे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुरू करवाकर आपूर्ति को बहाल तो करा दिया लेकिन अत्यधिक लोड पड़ने के कारण यह अधिक देर तक चल नहीं सका। ट्रांसफार्मर के जलने से उपभोक्ता भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्याओं का सामना करना पड़ा। अब तक ट्रांसफार्मर को घंटो बाद बदला जा सका। उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक कनेक्शनों का लोड पड़ने के चलते इसकी क्षमता वृद्धि किए जाने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन राहत नहीं मिल पा रही। वहीं जेई जितेंद्र पाल ने बताया कि स्थान न मिलने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं रख पा रहे, जल्द ही नगर पंचायत व राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर स्थान चिंहित कर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाकर राहत दिलाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


