एमडी के तेवर सख्त 34 संविदा कर्मियों का स्थानांतरण

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर के रसूलपुर सानी उपकेंद्र में स्मार्ट मीटर फेंकने के बाद सभी संविदा कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। एमडी ने कर्मचारियों की स्थानांतरण पर नाराजगी जताई थी। एसई अनिल वर्मा ने 34 कर्मियों के स्थान बदलने की कार्यवाही की, जिसमें कई उपकेंद्रों के कर्मचारी शामिल हैं।

एमडी के तेवर सख्त 34 संविदा कर्मियों का स्थानांतरण

फतेहपुर। बीते दिनों रसूलपुर सानी उपकेंद्र में उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर फेंके जाने के बाद यहां के सभी संविदा कर्मियों का स्थानांतरण करने का अल्टीमेटम दिया गया था। वहीं एमडी ने एक ही स्थान पर सालों से जमे व अपने पैत्रक गांव में रहकर नौकरी करने वाले कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर नाराजगी जताई। जिसके बाद एसई ने आनन-फानन कई उपकेंद्रो के संविदा कर्मियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। मंगलवार की देर शाम होने वाली वीसी के दौरान एमडी ने एक ही स्थान पर जमे कर्मियों को लेकर सख्ती दिखाई थी। जिसके बाद बुधवार को एसई अनिल वर्मा ने 34 कर्मियों के स्थान बदलने की कार्यवाही की है।

बताते हैं कि स्थानांतरित होने वाले संविदा कर्मियों में रसूलरपुर सानी के सभी नौ कर्मचारियों का स्थान बदला गया है। जबकि खागा ग्रामीण उपकेंद्र में 13-13 सालों से जमे चार संविदा कर्मियों को हटाया गया है। इसी प्रकार खागा टाउन में 14-14 साल से कार्यरत तीन कर्मी, आबूनगर उपकेंद्र के तीन, बेरुईहार का एक, मुराइनटोला उपकेंद्र के चार, हुसेनगंज उपकेंद्र के दो कर्मियों के स्थान में परिवर्तन किया गया है। बताया कि एक साथ कर्मी की मौत होने पर आरोपित किए जाने वाले रावतपुर उपकेंद्र के तीन कर्मचारियों को भी हटाया गया है। इसी प्रकार उकाथू उपकेंद्र के रहने वाले दो भाईयों सहित उकाथू उपकेंद्र में तैनात तीन कर्मियों को लंबे समय से काम करने के चलते स्थानांतरित किया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।