खड़े डंपर में घुसी बाइक, कपड़ा व्यापारी की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - बकेवर में आलमपुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति डंपर में पीछे से टकरा गए। हादसे में कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी साधना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खड़े डंपर में घुसी बाइक, कपड़ा व्यापारी की मौत, पत्नी गंभीर घायल

बकेवर। आलमपुर मोड़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति खड़े डंपर में पीछे से जा घुसे। हादसे में कपड़ा व्यापारी पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बिंदकी नगर के मीरखपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र पांडेय साड़ी और कपड़ों का व्यापार करते थे। पहले वह सूरत में काम करते थे और कुछ वर्षों पूर्व बिंदकी में ही अपना कारोबार शुरू किया था। शनिवार को वह अपनी पत्नी साधना के साथ जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव स्थित अपने मौसा राजू अवस्थी के घर आए थे।

रविवार सुबह करीब नौ बजे दंपति बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे आलमपुर मोड़ के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े डंपर में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि डंपर का पहिया बदला जा रहा था और उसी दौरान एक अन्य डंपर भी वहां खड़ा कर दिया गया था, जिससे बाइक सवार को स्थिति का अंदाजा नहीं लग सका। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेंद्र पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी साधना गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी जहानाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं साधना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।