ड्यूटी से घर जा रहे आरक्षी की सड़क हादसे में मौत
Fatehpur News - कौशांबी के सैनी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। आरक्षी के मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। जौ

फतेहपुर। कौशांबी के सैनी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। आरक्षी के मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। जौनपुर के विशुनपुर गांव थाना शिकरारा निवासी 29 वर्षीय विवेक यादव डायल 112 में तैनात थे। वर्तमान में हथगाम थाना की पीआरवी में तैनात थे। बुधवार रात करीब आठ बजे थाने से घर के लिए बाइक से निकले थे।विवेक की बहन की 31 मार्च को शादी है। इसके लिए छुट्टी ली थी। सैनी के पास बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मार वाहन फरार हो गया।
डिवाइडर से बाइक टकरा गई। बाइक सवार सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से पुलिस महकमे में शोक फैल गया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


